फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह

Thu, 22 Dec 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज में वार्षिक खेलकूद में छलांग लगाती प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा राखी देवी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ में रीतू सेन और प्रक्षेप प्रतियोगिता में सुनीता व ऊंची कूद में राखी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में बुधवार को खेल की शुरुआत 400 मीटर दौड़ से हुई। रीतू सेन ने प्रथम, कल्पना देवी ने दूसरा और दिव्यम दीक्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रक्षेप प्रतियोगिता में सुनीत को पहला, माधुरी सिंह को दूसरा और अपराजिता को तीसरा स्थान मिला। ऊंची कूद में बीएससी की राखी देवी अव्वल रहीं।

पूजा राजपूत को दूसरा व नीलम विश्वकर्मा को तीसरा स्थान मिला। इसके पूर्व प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। निर्णायक डॉ. अंजना जादौन, डॉ. मनोरमा यादव, डॉ. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी, ज्योति मिश्रा, डॉ. जेबा खान, डॉ. राजनारायण सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. शशिभूषण मिश्र, अजय मिश्र व डॉ. अंकिता तिवारी रहीं। संचालन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन



बजरंग इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव व मुमताज खान समेत महाविद्यालय की डॉ. मनोरमा यादव, रजनी भार्गव, डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. माया वर्मा, डॉ. शशि भूषण, सुषमा, लव कुमार, राधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें