फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी नेता के घर चोरी मामले में डीआईजी को ज्ञापन

Thu, 22 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
डीआईजी से मिलने आए कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यापारी नेता के घर से लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर चोरी के एक माह बाद भी खुलासा न होने पर कांग्रेस व उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी को ज्ञापन देकर चोरी का खुलासा शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन



कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में बुधवार को प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी को दिए ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस अनुशासन समिति सदस्य शिवविशाल शिवहरे के आवास से 19 नवंबर को चोर लाइसेंस राइफल व रिवाल्वर समेत 13 हजार रुपये नगदी ले गए थे। लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं हो पा रहा। एसपी समेत अधिकारियों से कई बार वार्ता के बाद कोई नतीजा नहीं निकला। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, एमयू दुर्रानी, बी लाल, संतोष द्विवेदी, प्रशांत समुद्रे, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, राजकुमार गर्ग, आरके सोनकर, धीरेंद्र प्रताप पटेल, जयकरन भाई, केपी याज्ञिक, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता, राममिलन पटेल आदि शामिल रहे।


उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महामंत्री अजय गुप्ता (अज्जू) की अगुवाई में डीआईजी को दिए ज्ञापन में कहा कि क्रेशर व्यवसायी शिवविशाल शिवहरे के घर चोरी गई लाइसेंसी राइफल व रिवाल्वर बरामद करने में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही। घटना का तत्काल खुलासा करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अंसार अहमद सिद्दीकी, रज्जन सिंह, राजेश कुमार गुप्त, केदारनाथ अग्रवाल, हिमांशु द्विवेदी, अधिवक्ता पंकज चौबे, गणेश सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें