फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने हंगामा कर बंद कराया शराब ठेका

Wed, 05 Apr 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
विज्ञापन
अतर्रा चुंगी में शराब ठेका के अंदर हंगामा करतीं मोहल्ले की महिलाएं। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग से हटकर बस्ती के अंदर खुली देशी शराब ठेका को लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने ठेके के दरवाजे बंद कर दिए, उनके तेवर देख शराब खरीदने वाले बैरंग लौट गए। बाद में प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ठेका हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


बांदा-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग में खुली शराब की दुकान को हटाकर अतर्रा चुंगी स्थित बस्ती के अंदर खोल दी गई। शराबियों का जमघट देख आजिज मोहल्लेवासियों का मंगलवार को सुबह गुस्सा फूट पड़ा। आधा सैकड़ा महिला-पुरुष शराब ठेका पहुंच गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। फिर लोगों ने ठेका के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। हंगामा होने पर सेल्समैन ने दुकान में ताला डाल दिया। शराब खरीदने आए लोग भी भाग खड़े हुए। दुकान बंद होने के बाद एकजुट मोहल्लावासी कलेक्ट्रेट आ गए।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर कहा कि हाईवे में रोक पर शराब ठेकेदार ने जबरन कच्चा रास्ता बनाकर बस्ती के अंदर दुकान खोल दी। जबकि बस्ती से 500 मीटर दूर ठेका खोलने के आदेश हैं। शराब दुकान से अराजकता का माहौल हो गया। नशाखोरी के चलते रात की नींद हराम है।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो उग्र आंदोलन होगा। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष ऋषि द्विवेदी और जिला सचिव दादू के साथ रेखा देवी, रामकली, राजकिशोरी, ललिता, संगीता, अनुराधा गुप्ता, अर्चना यादव, अंजू तिवारी, मुन्नी शुक्ला, रानी, शिवप्यारी, छोटेलाल, दयाशंकर, श्याम, विचित्रवीर राजपूत, नत्थू प्रसाद साहू, अजय सेन, मनीष, किरन, जानकी, मन्नू, अनुज, आशुतोष, किशन सिंह, सुनीता आदि उपस्थित रहे। उधर सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने विरोध कर रहे लोगों को भरोसा दिलाया कि जांच कराकर ठेका कहीं और शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें