फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

Sat, 07 Nov 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। थाना जसपुरा क्षेत्र के गांव नांदादेव में बृहस्पतिवार की एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पति की नींद खुली तो कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के छह माह और तीन साल के दो बच्चे हैं।
नांदादेव निवासी महेश वर्मा बृहस्पतिवार की रात अपने कमरे के बाहर बरामदे में सोया था। उसकी पत्नी पूजा (25) दोनों बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। रात में पूजा ने दरवाजे की कुंडी के सहारे साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह करीब पांच बजे छोटे बच्चे के रोने पर महेश की नींद खुली तो वह कमरे में पहुंचा घुसा तो पत्नी का शव दरवाजे से लटकते हुए मिला। यह देख वह बिलख पड़ा।
विज्ञापन

उसके बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और महेश को संभाला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जसपुरा राधाकृष्ण तिवारी ने मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। उप जिलाधिकारी पैलानी के निर्देश पर नायब तहसीलदार वेद प्रकाश भी पहुंचे। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका का मायका गांव जौहरपुर में है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी महेश से हुई थी। पति मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। महेश भी एक बीमारी से पीड़ित है और उसका उपचार चल रहा है। पूजा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। इसकी जानकारी परिवार नहीं दे सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें