फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: हाईवे के गड्ढे में फंसी ट्रॉली, सीमेंट की बोरियां पानी में गिरीं

Sat, 07 Nov 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्ला मार्केट के पास शुक्रवार दोपहर सड़क के गड्ढे में पहिया फंसने से सीमेंट की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। चालक ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

ट्रॉली में लदी कई बोरियां सड़क पर भरे पानी में गिरकर खराब हो गईं। हादसे के बाद दूसरे ट्रैक्टर की मदद से बोरियां हटवाकर रास्ता खाली कराया गया।
बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट लेकर जा रही थी। शुक्ला मार्केट के सामने सड़क पर पानी भरा था। इसी दौरान गड्ढे में पहिया फंसने से ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
गरुड़ सेना के नगर अध्यक्ष शुभम शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर काफी समय से गहरे गड्ढे बने हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से इनमें पानी भर जाता है। इससे आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें