फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ससुराल में महिला का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले आत्महत्या की बात कह रहे हैं, जबकि मायके वालों का आरोप है कि ससुर ने महिला की पिटाई कर उसे फंदे से लटका दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के फकीरा का पुरवा निवासी अंजू (28) का शव बुधवार की शाम अटारी में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कुछ देर बाद जेठानी ने देखा तो फंदे से उतारा। अंजू का पति रज्जन ई-रिक्शा लेकर गया था। ससुरालियों ने बताया कि अंजू ने फंदा लगाकर जान दी है।
उधर, अंजू के छोटे भाई चित्रकूट के रसिन गोशाला निवासी हरिप्रसाद ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने अपने घर के दरवाजे पर कूड़ा फेंक दिया था। इस पर ससुर जगप्रसाद ने उसके साथ अभद्रता कर मारपीट की और उसे फंदे से लटका दिया। बाद में उन्हें सूचना दी। अंजू के एक पुत्र और एक पुत्री है। वर्ष 2017 में शादी हुई थी। इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मायके पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


इनसेट...
सास से विवाद होने पर बहू ने खाया जहर, भर्ती

बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के देवरथा गांव निवासी रजनी (26) को घरेलू किसी बात को लेकर सास ने डांट दिया। इससे आहत होकर रजनी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक मामला होगा, फिलहाल ऐसी कोई सूचना थाने में नहीं दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें