बांदा। दीवार निर्माण को लेकर हुए विवाद में महिला को जान गवानी पड़ी। घटना पैलानी थाना क्षेत्र पड़री गांव की है। शनिवार को शाम यहां उमा देवी (50) पत्नी वीरेंद्र कुमार के भाई मुन्ना की दीवार निर्माण को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई।
इसी बीच बीचबचाव में आई उमा देवी भी घायल हो गई। बताया गया है कि पड़ोसी हमलावर ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे लेकर परिजन थाने पहुंचे और वहां से जिला अस्पताल लाए, लेकिन रास्ते में ही उमा की मौत हो गई। पैलानी थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।