फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की हत्या, शव बोरे में भरकर जलाया

Thu, 31 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव बोरे में भरकर नहर पुल के पास जला दिया गया। सुबह अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आनर किलिंग की आशंका से इनकार नहीं किया है।
विज्ञापन


शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर कोतवाली क्षेत्र के हटेटी पुरवा गांव के पास गुरुवार को सुबह सड़क किनारे पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने युवती का अधजला शव देखा। शरीर के कई अंग जानवरों ने नोंचकर क्षत-विक्षत कर दिए थे। घटनास्थल के हालात देखकर साफ पता चल रहा था कि शव को डीजल डालकर जलाया गया है। शव के आसपास खून के धब्बे या अन्य सामग्री नहीं मिली।

इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर जलाया गया है। गले में दुपट्टे का फंदा कसने के निशान थे। हालांकि हत्या से पूर्व युवती से रेप की भी आशंका है।  ग्रामीणों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह व कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। हटेटीपुरवा व गंछा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों से शिनाख्त की कोशिश की गई पर कोई शिनाख्त नहीं कर पाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने आनर किलिंग की आशंका जताई। हालांकि दुष्कर्म की बात पर पुलिस अधिकारी कन्नी काट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें