फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 40 मिनट तक सड़क पर तड़पती रही महिला, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बाइक के मवेशी से टकराने पर महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। 40 मिनट तक कोई वाहन न मिलने पर महिला दर्द से कराहती रही। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




खागा के करियाहार निवासी सुशीला देवी (55) सोमवार दोपहर को बेटे कैलाश के साथ बाइक से मायके बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव जा रही थी। बबेरू से उसे कमर दर्द की दवा लेनी थी। बीरा और मुसीवां गांव के बीच सड़क पर अचानक आए अन्ना मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। गिरने से सिर में चोट आने पर वह लहूलुहान हो गई। पुत्र कैलाश ने बताया कि लगभग 40 मिनट तक उसे कोई वाहन नहीं मिला और उसकी मां दर्द से छटपटाती रही। सही समय पर वाहन मिल जाता तो उसकी जान बच जाती। आसपास मौजूद ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें