फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ई रिक्शा पलटने से घायल महिला ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ई-रिक्शा पलटने से घायल महिला की मंगलवार को मौत हो गई। चचिया ससुर द्वारिका ने बताया कि बबेरू के बदौली गांव निवासी कमला देवी (30) दो मई को ई रिक्शा से मायके अतर्रा जा रही थीं। गांव से कुछ दूरी पर स्थित पुलिया से टकराकर ई रिक्शा पलट गया था। हादसे में वह दबकर गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन

परिजन झांसी में उसका इलाज करा रहे थे और घर ले आए थे। मंगलवार को घर में अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें फिर झांसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। घर लाते समय बुधवार को सुबह मटौंध गांव के पास मौत हो गई। पति शिवकुमार मजदूरी करते हैं। दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें