फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी के बाद छोटी बहन ने भी लगाई फांसी: नीलम के बालों में मिला सुसाइड नोट, चार साल पहले की घटना से थी आहत

Thu, 18 Apr 2024 08:47 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा

सार

पति सूर्यभान ने बताया कि वह छोले भठूरे का ठेला लगाता है। प्रतिदिन की तरह वह सुबह ठेला लगाने चला गया था। उसके तीन बच्चे हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। 
विज्ञापन
मृतक महिला नीलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसके बालों के बीच फंसा सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। इसमें लिखा है कि पिता की मौत से आहत होकर जान दे रही है, लिहाजा घरवालों को परेशान न किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी नीलम (32) ने गुरुवार को दोपहर घर के कमरे में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा लिया। घटना के समय उसके तीन बच्चे आकांक्षा (9), अनन्या (7) व आदित्य (5) बगल के कमरे में खेल रहे थे। कुछ देर बाद उसका पति सूर्यभान दुकान से चेक लेने घर आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने बच्चों से मां के बारे में पूछताछ की तो बच्चों ने बताया कि मां अंदर कमरे में सो रही है। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने फोन से नीलम के मामा कताई मिल निवासी जगतपाल को बुलाया। 

मामा के आने पर दोनों से खिड़की को धक्का देकर अंदर देखा तो नीलम फंदे से लटकी थी। पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला। शव के बालों में एक सुसाइड नोट भी खुसा हुआ मिला। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

पति सूर्यभान ने बताया कि वह छोले भठूरे का ठेला लगाता है। प्रतिदिन की तरह वह सुबह ठेला लगाने चला गया था। उसके तीन बच्चे हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतका ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गई थी फूल खरीदने, लौटी रस्सी लेकर
नौ साल की बेटी आकांक्षा के मुताबिक मां नीलम रोज की तरह गुरुवार सुबह घर से फूल खरीदने निकली थी, लेकिन जब लौटी तो फूल के साथ-साथ उनके हाथ में नायलोन की रस्सी भी थी। किसी को क्या पता था कि नीलम मौत को गले लगाने का इरादा करके ही घर से निकली थी। 

यह लिखा था सुसाइड नोट में
शहर कोतवाल अनूप दुबे के मुताबिक सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि पिता की मौत के बाद अंदर ही अंदर टूट चुकी हूं। मेरी खुदकुशी करने में पति का दोष नहीं है। मेरे बच्चों का ख्याल रखना। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना। पति से उसे कोई शिकायत नहीं है। 
विज्ञापन

बड़ी बहन ने भी की थी खुदकुशी
नीलम का मायका साड़ी गांव में है। वह चार बहन एक भाई थी। बड़ी बहन ने भी कुछ साल पहले इसी तरह फंदा लगाकर जान दी थी। नीलम के पिता स्व. रामकुमार पेशे से किसान थे। चार साल पहले नीलम के पिता का निधन हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें