-बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पति से मामूली बात पर कहासुनी होने पर महिला ने फंदा लगा लिया। पति ने उसे देखा तो उसे फंदे से उतारकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ गांव निवासी धीरेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी पार्वती (32) ने मंगलवार की देर शाम अपने घर के कमरे में साड़ी से फंदा लगा लिया। इस बीच उसके पति ने उसे देख लिया तो उसे फंदे से उतारकर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का कहना है कि उनकी घरेलू बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि पति-पत्नी की आपसी कहासुनी के चलते खुदकुशी की है।