फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला को कमरा बंद करके पीटा, चार पर प्राथमिकी

Tue, 07 Jul 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पति के रिश्तेदार महिला से अवैध संबंध का विरोध करने पर महिला को कमरे में बंद करके पीटा। उसे बचाने पड़ोसी मामा व ममेरे भाई को भी पीटा। महिला ने पति समेत चार ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायलों का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है।
विज्ञापन




शहर कोतवाली क्षेत्र के फूटाकुआं पल्हरी निवासी एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले मोहन राजपूत के साथ हुई थी। पति के परिवार की ही एक महिला से कई साल से अवैध संबंध हैं। वह इसका विरोध करती है, लेकिन सास-ससुर व ननद उसका पक्ष लेते हैं। विरोध की वजह से उसके साथ कमरे में बंद कर मारपीट की जाती है और भूखा रखा जाता है। तीन जुलाई को सुबह सात बजे पति मोहन, ससुर देशराज, सास सिम्मन व ननद सरवन ने उसे कमरे में बंधक बनाकर पीटा। वह बुरी तरह घायल हो गई।
शोर सुनकर पड़ोसी मामा व उनका लड़का बचाव करने आए तो ससुरालीजनों ने उन्हें भी पीटा। मामी गुड्डो व ममेरे भाई राकेश को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में सभी लोग कालूकुआं पुलिस चौकी गए, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में कोतवाली में उन्होंने तहरीर दी। कोतवाली में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें