फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकृत नियंत्रक बगैर स्कूल स्टाफ का वेतन रुका

Tue, 30 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चिल्ला (बांदा) में प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त न होने से विद्यालय के टीचर्स और स्टाफ को दो माह से वेतन नहीं मिला। संयुक्त शिक्षा निदेशक इस पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय की आम सभा ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर प्राधिकृत नियंत्रक नियुक्त करने की मांग की है। आम सभा अध्यक्ष पूर्व विधायक शिरोमणि भाई सहित सदस्यों ने मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा है कि विद्यालय प्रबंध समिति का समय पूरा हो जाने से वह कालातीत हो चुकी है।

विद्यालय के आजीवन सदस्य रमाकांत पाठक के शिकायती पत्र पर संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच करके अपनी जांच रिपोर्ट 17 नवंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंप दी। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि प्रबंध समिति कालातीत हो चुकी है।
विज्ञापन


नई प्रबंध समिति काचुनाव प्राधिकृत नियंत्रक की देखरेख में होना चाहिए, लेकिन इसके बाद भी संयुक्त शिक्षा निदेशक ने अब तक प्राधिकृत नियंत्रक की नियुक्ति नहीं की। विद्यालय की आम सभा सर्वसम्मति से नए चुनाव के लिए प्रस्ताव पारित कर चुकी है। समिति या प्राधिकृत नियंत्रक न होने से विद्यालय के स्टाफ को नवंबर से वेतन नहीं मिला।

ज्ञापन देने वालों में सदस्य रामनाथ दुबे, बृजेंद्र प्रसाद निषाद. मान सिंह, अरविंद कुमार, अवधेश सिंह, आफाक आलम, शमशाद अली, मुमताज अली, गुलाब सिंह, मइयादीन, प्रभाकांत पाठक आदि शामिल हैं। आयुक्त ने कार्रवाई
विज्ञापन

का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें