पंचानन महादेव मंदिर स्थित नागा बाबा आश्रम में चल रहे मां पीतांबरा के
वार्षिकोत्सव में अंतिम दिन भंडारा हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और
खासकर बच्चों ने भोजन किया।
मंदिर पुजारी महंत ओम चेतन ब्रह्मचारी
के नेतृत्व में एक सप्ताह तक वार्षिकोत्सव चला। पंडित श्रवण कुमार शास्त्री
ने भागवत कथा सुनाई। रोजाना बड़ी तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस
आयोजन में अमिता वाजपेई, मिथलेश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, सत्यनारायण सोनी,
महमूद हुसैन उर्फ बिल्ला, अनूप रावत आदि श्रद्धालुओं सहित धर्मानंद
सरस्वती (चित्रकूट) और शिवानंद सरस्वती (गुड़गांव) आदि शामिल रहे।