फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता में आए तो बुंदेलखंड से रोकेंगे पलायन

विज्ञापन
Will stop migration from Bundelkhand if come to power - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि बसपा सत्ता में आई तो बुंदेलखंड में पलायन रुकेगा। युवाओं को घर पर ही रोजगार मिलेगा। बुंदेलियों को याद दिलाया कि बसपा सरकार में ही चित्रकूटधाम मंडल में डकैतों का सफाया किया गया था, वरना डकैतों के आतंक से गांव के गांव खाली हो जाते थे। भाजपा सरकार पर अन्य वर्गों सहित ब्राह्मणों की उपेक्षा और सपा सरकार में आतंक का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गुरुवार को नरैनी रोड पर बसपा की मंडलस्तरीय चुनावी सभा में मायावती ने कहा कि सत्ता में आने पर बुंदेलखंड के दोनों मंडलों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाई जाएंगी। कर्मचारियों को रिझाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन बहाली का भी भरोसा दिलाया। कांग्रेस, सपा और भाजपा के शिगूफे और झूठे प्रचारों से सतर्क रहने और बसपा के वोटरों को पहले मतदान करने की नसीहत दी। कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज उपेक्षित रहा। मुस्लिमों के साथ पक्षपात हुआ।
मंच पर मंडल के चारों जिलों के बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह (तिंदवारी), रामसेवक शुक्ला (बबेरू), गयाचरण दिनकर (नरैनी), धीरज प्रकाश (बांदा सदर), पुष्पेंद्र सिंह (चित्रकूट सदर), बलबीर पाल (मानिकपुर), रामफूल निषाद (हमीरपुर), प्रसन्न भूषण (राठ), संजय साहू (महोबा) और विनोद राजपूत (चरखारी) शामिल रहे। बसपा नेताओं ने उन्हें प्रतीक चिह्न के रूप में हाथी की प्रतिमा भेंट किया। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, लल्लू निषाद भी मौजूद रहे।

Will stop migration from Bundelkhand if come to power- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें