फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाद में पत्नी को जड़ा थप्पड़ तो पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव के बीच का पुरवा की घटना
विज्ञापन




-नशे में हुआ था विवाद, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप



संवाद न्यूज एजेंसी



बांदा। नशे में घर आए पति से पत्नी का विवाद हो गया। इससे गुस्से में पति ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। उधर, मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।



शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा गांव के बीच का पुरवा निवासी राजू यादव ने बताया कि उसकी पत्नी रिंकी (35) ने कमरे की कुंडी बंदकर अपनी साड़ी से छप्पर की धन्नी से फंदा लगा लिया। इस बीच पति ने देखा तो अन्य परिजन को बुलाया। परिजन ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा लेकिन उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उनके मायके में सूचना दी। पति ने बताया कि वह रात में नशे में आया था। इस पर पत्नी से विवाद हो गया। उसने गुस्से में पत्नी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दी है। उधर मायके पक्ष से पिपरहरी गांव से आए रिंकी के पिता भोला ने अपने दामाद पर मारपीट कर मार डालने और शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनका दामाद अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। अभी सप्ताह भर पहले रिंकी अपने मायके से गई थी। उन्होंने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके पक्ष वाले आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें