फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, प्राथमिकी

Tue, 11 Aug 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शराब पीने से मना करने व बच्चों को गाली नहीं देने की बात पर भड़के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना बिसंडा क्षेत्र के गांव निलाथू निवासी रेखा ने थाने में शिकायत की। बताया कि उसका पति विष्णु ट्रक चालक है और शराब का लती है। जब भी घर आता है तो उसके व बच्चों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता है। सोमवार की सुबह आठ बजे पति विष्णु घर में था और शराब पी रहा था। बच्चे वहां आए तो उसने बच्चों को गाली देनी शुरू कर दी। पति को गाली देने से मना किया।
आरोप है कि इतनी बात पर पति विष्णु ने कुल्हाड़ी उठाकर उस पर हमला कर दिया। रेखा ने बताया कि पति, उसकी हत्या करना चाह रहा था लेकिन वह स्थानीय लोगों के आ जाने से बच गई। पुलिस ने विष्णु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें