बांदा। गृह कलह के चलते आपा खो बैठे पति ने पत्नी पर डंडे से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पत्नी की वहीं मौत हो गई। आरोपी पति फरार हो गया। हालांकि पुलिस और पड़ोसी उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बता रहे हैं।
घटना शुक्रवार को देर शाम शहर के मर्दन नाका (लाला भइया के अखाड़े के पास) की है। पत्नी जाहिदा (35) घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी पति हनीफ आ गया। किसी बात पर दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ।
हनीफ ने जाहिदा पर डंडे से हमला कर दिया। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी पति को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।