फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खबर छपी तो लीकेज करने लगे दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नलों से हो रही प्रदूषित और जहरीले पानी की आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए जल संस्थान ने रविवार को सुध ली। अमर उजाला ने रविवार को ही यह समस्या प्रमुखता से छापी थी।
विज्ञापन

शहर के अधिकांश इलाकों में प्रदूषित पानी की आपूर्ति की समस्या है। मर्दननाका पुलिस चौकी रोड पर कई दिनों से यह समस्या और गहरा गई। उपभोक्ताओं में रोष पनपने लगा। रविवार को यह खबर फोटो सहित ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से प्रकाशित हुई। अधिशासी अभियंता राजेश श्रीवास्तव ने संज्ञान लेते हुए पाइप लाइनों को खोदवाकर जांच कराई। कई स्थानों पर लीकेज मिले।
मर्दननाका कुआं के पास खोदे गए अवैध गड्ढे में बड़ा लीकेज पाया गया। अवर अभियंता पवन कुमार गौर ने विभागीय कर्मियों जुबैर अहमद, लाल मोहम्मद, लल्लू आदि के साथ लीकेज दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया। बताया कि जल्द ही शुद्ध जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान कार्यालय के पास भी जलापूर्ति दुरुस्त कराने का का कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षक विधायक डॉ बाबूलाल तिवारी ने महाप्रबंधक जल संस्थान को इस बाबत पत्र भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें