फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बहन को थप्पड़ मारने पर पिता ने डांटा तो युवक ने फंंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। खाना न बनाने पर युवक ने बहन को थप्पड़ मार दिया। इस पर पिता ने डांट दिया तो उसने गुरुवार की शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पत्याैरा गांव निवासी कमलेश ने बताया कि चचेरे भाई अर्जुन (19) ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में लगे महुवा के पेड़ से टीशर्ट से फंदा लगा लिया। गांव की एक महिला ने फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। चचेरे भाई के मुताबिक, गुरुवार को दोपहर अर्जुन ट्रैक्टर से लकड़ी लेकर घर आया था। लकड़ी उतारने के बाद बहन नर्वदा से खाना मांगा। बहन ने खाना नहीं बना होने की बात कही, इस पर उसने बहन को एक थप्पड़ मार दिया।
इस बात पर अर्जुन के पिता लोटन ने उसे फटकार लगाते हुए कहा कि सयानी बहन पर हाथ नहीं उठाते। इससे क्षुब्ध होकर वह खेतों की तरफ निकल गया। देर शाम उसके फंदा लगाने की जानकारी हुई। अर्जुन छह भाइयों में सबसे छोटा अविवाहित था। घर में मां कल्ली है। पिता बंटाई में खेती लेकर खेती किसानी करते हैं। गिरवां थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें