फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्त ने भाई के मोबाइल पर आपत्तिजनक फोटो भेजी, आहत डंपर चालक ने दी जान

Fri, 04 Jul 2025 11:03 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा।

सार

एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के नगला दुर्जन गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि भाई डंपर चालक संजू कुमार (23) ने देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे लगे शीशम के पेड़ से गुरुवार की शाम अपने काले रंग के गमछे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई के वाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो भेजने से आहत डंपर चालक ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे किनारे शीशम के पेड़ से गुरुवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने चालक के पास से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन


एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के नगला दुर्जन गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि भाई डंपर चालक संजू कुमार (23) ने देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के किनारे लगे शीशम के पेड़ से गुरुवार की शाम अपने काले रंग के गमछे से फंदा लगा लिया। वह गुरुवार को महोबा के कबरई में गिट्टी लोड कराने गया था।

बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब सवा तीन बजे उसके एक दोस्त ने संजू की आपत्तिजनक फोटो उसके व्हाट्सएप पर भेजी थी। इस पर उसने संजू को फोन करके फोटो के विषय में पूछताछ की। संजू ने फोटो भेजने वाले का नंबर मांगा। नंबर देने पर संजू की फोटो भेजने वाले दोस्त से कहासुनी भी हो गई। इसी से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। संजू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का अविवाहित था। घर में मां पप्पी देवी हैं। पिता रामविलास खेती किसानी करते हैं। उनके पास 20 बीघा जमीन है। पुलिस ने शव और डंपर को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मित्र ने मृतक के भाई के मोबाइल में मृतक की आपत्तिजनक फोटो भेज दी थी, इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर संबंधित पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें