फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमी के साथ परिजनों ने देखा तो बेटी ने लगाया फंदा, मौत

Tue, 17 Jun 2025 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। प्रेमी के साथ खेत में पेड़ के नीचे बैठी बेटी को परिजनों ने देख लिया। इस पर बेटी वहां से भाग निकली और दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन खोजते हुए पहुंचे तो बेटी का शव पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर नमूने लिए हैं। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी गांव अमेढ़ी में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार की दोपहर को प्रेमी किशोरी के गांव पहुंचा। किशोरी भी परिजनों की नजर बचाकर मिलने के लिए पहुंची। दोनों खेत में बैठे बात ही कर रहे थे, तभी किशोरी के पिता और भाई मौके पर पहुंच गए। उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच किशोरी वहां से भाग निकली और काफी दूर पर खेत में लगे शीशम के पेड़ में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
काफी देर बाद परिजन बेटी को खोजते हुए पहुंचे तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। खबर पाकर एसएसआई राजेश मिश्रा और दादौ चौकी प्रभारी दुर्विजय सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और नमूने लिए। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतार लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर फंदा लगाकर खुदकुशी की है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें