फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बिसंडा-पहाड़ी मार्ग पर एक हफ्ते के लिए भारी वाहनों पर रोक

Tue, 17 Jun 2025 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा-पहाड़ी मार्ग की मरम्मत का काम मंगलवार से शुरू कर दिया गया। इस कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए मंगलवार से एक सप्ताह तक के लिए इस रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। वैकल्पिक रास्तों के साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस के जरिए ही भारी वाहनों का आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन

यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा कस्बा ओरन में बिसंडा पहाड़ी मार्ग की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान जगह-जगह पर सड़क की खुदाई करते हुए सड़क बनाने का काम किया जाएगा। इसके चलते एक हफ्ते तक पहाड़ी-बिसंडा मार्ग, बदौसा ओरन मार्ग, कमासिन ओरन मार्ग और कस्बा ओरन में गिट्टी, बालू और मिट्टी लदे भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
अन्य भारी वाहन भी बुंदेलखंड एक्सप्रेस के साथ ही अन्य वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे। ताकि सड़क निर्माण के दौरान किसी भी प्रकार के हादसों से बचा जा सके। गौरतलब हो कि बिसंडा-पहाड़ी रोड जगह-जगह से जर्जर हो जाने की वजह से आवागमन के दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से इलाकाई लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। मालूम हो कि ओरन से बबेरू रोड में आरसीसी का निर्माण अभी किया जा रहा है। इसके बाद सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें