फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दबंगों से नहीं छोड़ी जमीन तो वृद्ध ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बेची गई जमीन से ज्यादा कब्जाने से आहत बुजुर्ग ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरौंहटा गांव निवासी रामकुमार कुशवाहा (60) ने शुक्रवार की रात में किसी समय खेत में लगे नीम के पेड़ से रस्सी से फंदा लगा लिया। शनिवार को सुबह खेत गए ग्रामीणों ने देखा तो शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। रामकुमार कुशवाहा के पुत्र कालीदीन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी मां लक्षमिनियां के नाम एक बीघा जमीन है। पड़ोसियों ने उसके पिता को शराब पिलाकर पांच बिस्वा जमीन का बैनामा करा लिया था। उसके बाद उन्होंने पांच बिस्वा से तीन फीट ज्यादा जमीन में कब्जा कर लिया था। कब्जा छुड़ाने के लिए उन्होंने 22 मई को चिल्ला थाने में शिकायत की थी। जिस पर पुलिस ने विपक्षियों को थाने में बुलाकर जमीन से कब्जा छुड़ाने के लिए कहा था। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब उन्होंने जमीन नहीं छोड़ी तो इस घटना से आहत पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन

चिल्ला थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। तीन साल पहले पत्नी के नाम जमीन में से पांच बिस्वा का रजिस्ट्री के साथ बैनामा किया गया था। अब परिजन आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें