फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: पति ने मोबाइल से बात करने से रोका, युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष का आरोप- मारपीट कर की हत्या

Sat, 08 Apr 2023 06:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कॉलोनी में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच में मोबाइल पर बात करने पर विवाद हुआ था। वहीं, मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
banda suicide case - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में मोबाइल पर देर रात तक किसी से बात करने पर पति से हुए विवाद के बाद युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति उसे कमरे में अकेला छोड़कर भाई के मकान में चला गया था। मायके वालों ने युवती की पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कॉलोनी, डायट रोड निवासी खुशबू (22) ने शनिवार को तड़के कमरे के अंदर पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मकान में कोई नहीं था।
खुशबू की सास ममता देवी रिश्तेदारी में अतर्रा गई थीं। जेठ अजयपाल सिंह ने बताया कि वह तीन भाई हैं। तीनों भाइयों के आसपास अलग-अलग मकान बने हैं। रात के समय खुशबू किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

विज्ञापन
Trending Videos

चचेरे भाई ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
इसके बाद सोनू उसे कमरे में छोड़कर भाभी माला सिंह के पास आ गया। इस बीच उसने फंदा लगा लिया। रात में ही सोनू ने मृतका के मायके में फोन करके घटना की सूचना दी थी। उधर, मायके पक्ष के खजुरिहा (चित्रकूट) निवासी मृतका के चचेरे भाई विक्रम सिंह ने पति पर खुशबू के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पति की जा रही है पूछताछ
बताया कि अप्रैल 2022 में खुशबू की शादी सोनू के साथ की थी। शादी के एक साल बाद ही यह घटना हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां विमला भी मौजूद रहीं। शहर कोतवाल संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। पति से पूछताछ की जा रही है।

खुशबू ने की थी सोनू के साथ दूसरी शादी
मृतका खुशबू की सास ममता देवी ने बताया कि उसके पुत्र सोनू की खुशबू के साथ दूसरी शादी थी। सोनू की पहली शादी वर्ष 2006 में मानिकपुर निवासी पिंकी के साथ हुई थी। शादी के 15 साल तक बच्चे न होने की वजह से पिंकी ने ही लिखित रूप से सोनू दूसरी शादी कर सकता है का राजीनामा दिया था।
विज्ञापन

2020 में हुई थी शादी, पहली पत्नी ने कराया था रिश्ता
यह भी बताया कि खुशबू की भी सोनू के साथ यह दूसरी शादी थी। खुशबू की पहली शादी वर्ष 2020 में अतर्रा के एक गांव में हुई थी। दो साल में ही खुशबू की वहां से छोड़ छुट्टी हो गई थी। खुशबू की शादी का रिश्ता सोनू की पहली पत्नी पिंकी ने ही चलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें