फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: पति ने पान मसाला खाने से मना किया, महिला ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Jul 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला, पति द्वारा पान मसाला खाने से मना करने पर नाराज थी।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पति ने पान मसाला खाने से मना किया, तो नाराज महिला ने बुधवार की देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा निवासी सम्राट ने बताया कि पत्नी शिवदेवी (26) ने बुधवार की शाम करीब छह बजे घर के अंदर कमरे में बयाले में लगे बांस से साड़ी से फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

पति के मुताबिक, शिवदेवी पान मसाला खाने की शौकीन थी। घर में एक पैकेट पान मसाला मिला था। उसने बुधवार को शिवदेवी से पान मसाला खाने से मना किया था। इस पर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। बताया कि शिवदेवी की बड़ी बहन रामादेवी की शादी बड़े भाई से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें