फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके जीजा ने उसे फंदे से लटका देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला निवासी करन गिरी (30) ने घर के कमरे के अंदर छत के छल्ले से साफी से फंदा लगा लिया। करन के जीजा बीरू ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी। जीजा के मुताबिक करन की पत्नी विशाखा उर्फ झुनझुन एक साल से अपने मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

वह करन के साथ नहीं रहना चाहती थी। उधर, करन का मोहल्ले की एक युवती से भी प्रेम प्रसंग हो गया था। इसी वजह से 28 मार्च 2024 को पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने करन को धमकाया था। इसी से वह तनाव में रहता था। इसी के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। उसके एक बेटी व एक बेटा है। करन प्राइवेट में गाड़ी चलाने का काम करता था। पांच भाइयों में बड़ा था। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि फील्ड यूनिट से जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें