फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर प्रेमिका ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर नाबालिग प्रेमिका ने मंगलवार शाम फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर पहुंचे चचेरे भाई ने देखा तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के मजरा काशीपुर निवासी लक्ष्मी (16) पुत्री रामसजीवन का पड़ोस के गांव माधवपुर में रहने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लक्ष्मी के चचेरे भाई प्रवेश कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी दोनों के घरवालों को भी थी। वे दोनों शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पूर्व प्रेमी ने शादी करने से मना कर दिया।
प्रेमी युगल के घरवालों से रिश्ते के संबंध में बातचीत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसी से परेशान होकर प्रेमिका ने मंगलवार की शाम को सूने घर में अटारी की लकड़ी पर साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका दो बहनों और एक भाई में छोटी थी। थाना प्रभारी मटौंध राममोहन राय ने बताया कि अभी तक मृतक पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें