फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पोल से टकराकर बाइक खंती में गिरी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। तेज रफ्तार बाइक बिजली पोल से टकरा कर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। बुधवार दोपहर हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना के बरहेटा गांव निवासी दिलीप (19) अपने दोस्त सिसोलर गांव निवासी विमल अनुरागी (23) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां अमलीकौर गांव जा रहा था। जलालपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई।
हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। वहां पर चिकित्सक ने दिलीप कुमार निषाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी विमल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें