फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पिता ने मां को पीटा तो बेटी कुएं में कूदी, माैत

विज्ञापन
कुएं के पास इकट्ठा हुए ग्रामीण।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। माता-पिता के बेटी कहासुनी होने और पिता के द्वारा मां को पीटने से दहशत में आई बेटी गुरुवार को सुबह घर के समीप स्थित पुराने कुएं में कूद गई। पानी भरे कुएं में कूदने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो घंटे का रेस्क्यू कर कांटा डालकर शव को कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी रामसजीवन का उसकी पत्नी चंपा देवी से गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी को दो-चार तमाचे जड़ दिए। इतना ही नहीं पिता ने हंसिया मां के गले में लगा दिया। इससे दहशत में आई अंजना (12) ने घर के पास स्थित 80 फिट गहरे कुएं में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी गई। नगर कोतवाल बलराम सिंह मौके पर पहुंचे और दो घंटे तक रेस्क्यू करते हुए कांटा डालकर कुएं से किशोरी के शव को बाहर निकाला। कोतवाल के मुताबिक किशोरी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता था। माता-पिता के बीच हुए झगड़े से इस घटना का कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें