फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तहसील में बस अड्डे के फैसले का स्वागत

विज्ञापन
बबेरू का पुराना तहसील भवन। यहीं पर बनना है बस स्टैंड। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। आबादी की दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर पंचायत बबेरू में रोडवेज बस स्टेशन के लिए पुरानी तहसील भवन व परिसर परिवहन निगम को नि:शुल्क दिए जाने के प्रदेश सरकार की कैबिनेट द्वारा दी गई मंजूरी पर यहां क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है। एक दर्जन से ज्यादा रोडवेज की बसें रोजाना यहां आती हैं।
विज्ञापन

यहां से होकर विभिन्न नगरों को जाती हैं। बस अड्डा न होने से यह फुटपाथ पर ही खड़े होकर यात्रियों को उतारती और चढ़ाती हैं। पुरानी तहसील भवन में बस अड्डा बनने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। नगरवासियों को भी बसों से लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उधर, क्षेत्रीय भाजपा विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री का आभार जताया। कहा कि उनके प्रयासों से यह प्रस्ताव भेजा गया था।
जेपी शर्मा इंटर कालेज के पूर्व प्रबंधक सांवलदास गुप्ता ने कहा कि नि:शुल्क भूमि उपलब्ध होने से अब बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बस स्टेशन बनने से नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। यह सरकार का अच्छा फैसला है।
विज्ञापन

भाजपा नेता राजीव मिश्रा ने पुरानी तहसील भवन में बस अड्डा प्रस्तावित होने पर कहा कि यह प्रदेश सरकार की अच्छी पहल है। रोडवेज बस सेवा में भी सुधार आएगा। उधर, व्यापारी राजेश कुमार मोदनवाल ने कहा कि व्यापारियों को भी अपना माल लाने-ले जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें