फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूजल बढ़ाओ अभियान लिम्का बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज

विज्ञापन
बांदा के भूजल बढ़ाओ-भूजल बचाओ अभयिझ् को लिमका बुक ऑफ रिकार्ड्स का प्रमाणपत्र। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जिले में चलाए गए- ‘भूजल बढ़ाओ-भूजल बचाओ’ अभियान को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में स्थान मिला है। यह अभियान पिछले वर्ष 26 फरवरी से 25 मार्च के बीच पूर्व डीएम हीरालाल के निर्देशन में चलाया गया था।
विज्ञापन

लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स (इंडियन रिकार्ड) द्वारा जारी प्रमाणपत्र में कहा गया है कि भूजल बढ़ाने और पेयजल संरक्षण के लिए तत्कालीन डीएम के नेतृत्व में भूजल बचाओ-भूजल बढ़ाओ अभियान चलाया गया था।
इसमें 2183 हैंडपंप, 260 कुओं की सफाई और मरम्मत की गई थी। अभियान 470 ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इस अभियान में अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान और महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट के विज्ञान के छात्र शामिल हैं। पूर्व डीएम हीरालाल ने फोन पर बताया कि यह पुरस्कार बांदा जिले के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों आदि की सहयोग की देन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें