फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: धनतेरस पर बाजार में बरसा धन

Fri, 06 Nov 2026 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-13-चौक बाजार में दिवाली के लिए सजीं दुकानें।
विज्ञापन
बांदा। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजार में जमकर धन बरसा। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

सराफा, बर्तन और ऑटोमोबाइल बाजार में खूब खरीदारी हुई। दिवाली से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आई कमी ने सराफा बाजार को रफ्तार दी। हल्के वजन के सोने-चांदी के हल्के आभूषणों की खूब मांग रही।
वहीं, बर्तन बाजार में धान की अच्छी कीमत मिलने का असर दिखाई दिया। किसानों और अन्य ग्राहकों ने घरेलू जरूरत के साथ पूजन के बर्तन भी खरीदे। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी लेने के लिए भी लोग शोरूम पहुंचे।
विज्ञापन

तीनों प्रमुख बाजारों को मिलाकर 40 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। हालांकि, बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा।
-

सोने-चांदी के भाव घटे, चमका सराफा
धनतेरस पर चौक बाजार स्थित सराफा बाजार में सुबह से शाम तक रौनक बनी रही। दिवाली से ठीक पहले सोने और चांदी के भाव में आई कमी का असर खरीदारी पर दिखा। ग्राहकों ने हल्के वजन के आभूषणों को खूब पसंद किया।
शजर पत्थर से तैयार आभूषणों की भी मांग रही। इसके अलावा चांदी के हल्के आभूषणों की बिक्री भी अच्छी हुई। जिन लोगों ने पहले से आभूषणों की बुकिंग करा रखी थी, वे भी दुकानों पर पहुंचे और डिलीवरी प्राप्त की।
चांदी के सिक्कों की विशेष मांग रही। इस बार ग्राहकों ने ब्रिटिश काल के सिक्कों के बजाय फाइन सिल्वर के सिक्कों को अधिक पसंद किया। लक्ष्मी-गणेश की चांदी की प्रतिमाओं और पूजन सामग्री की भी खरीदारी हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ ने बताया कि जिले भर में सराफा बाजार में करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
-

बर्तन बाजार में पांच करोड़ का कारोबार
बर्तन बाजार में भी धनतेरस की रौनक देखने को मिली। शहर के कालूकुआं के साथ ही अवंतीबाई चौराहे और अन्य प्रमुख बाजारों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोगों ने घर की जरूरत के अनुसार स्टील, पीतल और तांबे के बर्तन खरीदे।
इसके अलावा पूजा-पाठ के लिए थाली, लोटा, कटोरी और अन्य बर्तनों की भी खरीदारी हुई। इस बार किसानों को धान की अच्छी कीमतें मिलने का असर भी बर्तन बाजार में दिखाई दिया।
कारोबारियों के अनुसार अकेले बर्तन बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। पीतल और तांबे के महंगे दाम के बावजूद ग्राहकों ने अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बर्तन खरीदे।
-

बाइक और कार की डिलीवरी
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी धनतेरस की धूम रही। शहर के करीब 20 दोपहिया वाहन शोरूमों में सुबह से शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। शुभ मुहूर्त के अनुसार लोगों ने अपनी पसंद की बाइक की डिलीवरी ली। जिले भर में करीब 500 दोपहिया वाहनों की बिक्री होने का अनुमान है।
पहले से बुकिंग कराने वाले ग्राहक परिवार के साथ शोरूम पहुंचे और नए वाहन की चाबी लेकर घर रवाना हुए। कार बाजार में भी अच्छी खरीदारी हुई। शाम तक करीब 50 कारों की डिलीवरी दी गई।
कई लोग नए वाहनों को मंदिर लेकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजन कराया। इसके अलावा लोडिंग वाहनों के शोरूमों पर भी ग्राहक नजर आए। शहर के ऑटोमोबाइल संचालक के अनुसार करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार इस सेगमेंट में हुआ।
-

बाजार में उमड़ी भीड़, जाम में फंसे रहे लोग
धनतेरस पर खरीदारी के लिए शहर के प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। चौक बाजार, कालूकुआं, अवंतीबाई चौराहे सहित प्रमुख मार्गों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। दुकानों के बाहर ग्राहकों की भीड़ और सड़कों पर वाहनों की अधिकता से कई जगह जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

दोपहिया और चारपहिया वाहन रेंगते नजर आए। खरीदारी के लिए निकले लोगों को बाजार तक पहुंचने और वहां से निकलने में परेशानी हुई। कई स्थानों पर वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे। बाजार में धनतेरस की रौनक तो खूब रही, लेकिन जाम ने लोगों की खुशी के बीच परेशानी भी बढ़ाई।

फोटो-13-चौक बाजार में दिवाली के लिए सजीं दुकानें।

फोटो-13-चौक बाजार में दिवाली के लिए सजीं दुकानें।

फोटो-13-चौक बाजार में दिवाली के लिए सजीं दुकानें।

फोटो-13-चौक बाजार में दिवाली के लिए सजीं दुकानें।

फोटो-13-चौक बाजार में दिवाली के लिए सजीं दुकानें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें