बांदा। नगर पंचायत क्षेत्र में तालाब संरक्षण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 32.34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
मुनिया तालाब में रिटेनिंग वॉल के साथ वार्ड नंबर सात में दो स्थानों पर सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत की ओर से तीनों कार्यों के लिए निविदा जारी की गई है।
मुनिया तालाब के किनारों को सुरक्षित रखने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 10.17 लाख रुपये से रिटेनिंग वॉल बनाई जाएगी। वहीं वार्ड सात में गुप्ता डेयरी के मकान से अवधेश पटेल के मकान तक 10.59 लाख रुपये और फूलचंद्र वर्मा के मकान से सूरज के मकान तक 11.58 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण होगा। नगर पंचायत के ये सभी कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराए जाएंगे।