फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने तुमको मौका दिया, तुमने हमको धोखा दिया

Mon, 28 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
महेश्वरी देवी चौक पर सड़क में धरना देकर जाम लगाए हड़ताली सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सराफा व्यवसायियों को मलाल है कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने जिस दल को भरपूर समर्थन के साथ मौका दिया, उसी की सरकार ने उन्हें धोखा दिया। ज्वैलरी निर्माण और व्यवसाय पर केंद्र सरकार द्वारा एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी को सराफा धोखा मान रहे हैं। सोमवार को उन्हें अपनी हड़ताल के 27वें दिन व्यवसायबंदी जारी रखते हुए बाजार के मुख्य चौराहे पर धरना देकर जाम लगाया। केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।
विज्ञापन


सराफा व्यवसायी अपने हड़ताल में आए दिन कोई नया प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को विरोध स्वरूप सब्जी बेंची। सोमवार को महेश्वरी देवी चौराहा समेत बाजार के कई स्थानों पर धरना देकर और मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाया। इसमें जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

नगर सराफा समिति अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल, महामंत्री सत्य प्रकाश समेत उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, अशोक ओमर, बल्ली साहू, रज्जू भइया, सुमित जड़िया, मइयादीन सोनी, गुड्डा अग्रवाल, गौरव शिवहरे, मनु अग्रवाल, विजय गुप्ता, रोहित साहू भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें