फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में आईडीबीआई बैंक में हड़ताल

Mon, 28 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते आईडीबीआई बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। निजीकरण का विरोध कर रहे आईडीबीआई बैंक कर्मियों ने चार दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को पहले दिन प्रदर्शन किया। हड़ताल देशव्यापी बताई गई है। आईडीबीआई ब्रांच के स्थानीय कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम आफ आईडीबीआई आफीसर्स एंड इंप्लाई के आह्वान पर यह हड़ताल की है।
विज्ञापन


मुख्य मांग निजीकरण का विरोध है। साथ ही मैनेजमेंट की मनमानी रोकने, सीबीआई और सीबीओ की बैंक में निगरानी बरकरार रखने, सरकारी योजनाओं में भागीदारी, आम आदमी की बैंक मेें जमा पूंजी को सुरक्षित रखने की गारंटी और जनता के भरोसे को बरकरार रखने आदि की मांगें शामिल हैं। हड़ताल 31 मार्च तक चलेगी। स्थानीय ब्रांच हेड अजय पांडेय सहित बृजेंद्र सिंह सेंगर, दीपेश पटेल, अभिज्ञान कुमार, प्रियंका सिंह नेगी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें