फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय में जलापूर्ति लड़खड़ार्ई

विज्ञापन
Water supply wobble at Divisional Headquarters - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडल मुख्यालय शहर बांदा में पेयजल संकट में कोई सुधार नहीं आ रहा है। अधिकांश इलाके पानी के लिए परेशान है। प्रशासनिक अधिकारी कोई सुध नहीं ले रहे। जनप्रतिनिधि भी लॉकडाउन में मदद बांटने में व्यस्त हैं। शुक्रवार को आवास विकास ए ब्लाक में रहने वाले परिवार पानी के लिए सड़क पर आ गए। प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

आवास विकास ब्लाक के बाशिंदों ने कहा है कि उन्हें जो पानी मिल रहा है इसमें सीवर लाइन का प्रदूषित पानी मिश्रित है। जल संस्थान अधिकारियों से कई बार शिकायत के बाद भी कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं। ज्ञापन में कहा है कि एक हफ्ते के अंदर समस्या का निजात नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
ज्ञापन और प्रदर्शन में महिलाओं सहित पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, महेश प्रताप सिंह, धर्मेश सिंह, वीरू चंदेल, सरोजनी सिंह, संदीप सिंह, अंकित, ज्योतिषाचार्य राजेश महराज, सुनीता सिंह, नीरज अग्रवाल, आशा सिंह, कंचन गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, ज्ञानेंद्र सिंह, सुशील कुमार व कृष्ण कुमार इत्यादि शामिल रहे। उधर, गुलाबबाग, खाईपार में भी एक पखवारे से चला आ रहा जल संकट खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

यहां कुंआ धंसने के बाद जल संस्थान पाइप लाइन डलवा रहा है। हफ्ताें बाद भी पाइप लाइन का काम पूरा नहीं हो पाया। इक्का दुक्का टैंकरों से जलापूर्ति की खानापूर्ति की जा रही है। जल संकट प्रभावित इस क्षेत्र का जिलाधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट आदि भी निरीक्षण कर चुके हैं। लेकिन नागरिकों को राहत नहीं मिल रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें