फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन और यमुना का जलस्तर गिरा

Mon, 24 Aug 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में केन और यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि और कमी का क्रम सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दोनों नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रशासन भी नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए है। फिलहाल दोनों नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही चल रहा है।
केन नदी का जलस्तर 20 अगस्त को 98.53 मीटर, 21 अगस्त को घटकर 98.41 मीटर, 22 अगस्त को बढ़कर 98.55 मीटर और 23 अगस्त को 98.41 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को केन का जलस्तर 97.87 मीटर दर्ज किया गया। केन नदी का चेतावनी बिंदु 103 मीटर व खतरने का निशान 104 मीटर पर है। इसी तरह से यमुना का जलस्तर 22 अगस्त को 91.20 मीटर दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

23 अगस्त को इसमें कमी आई और जलस्तर 91.08 मीटर दर्ज हुआ। सोमवार को यमुना का जलस्तर 90.92 मीटर रहा। यमुना का चेतावनी बिंदु 99 मीटर व खतरे का निशान 100 मीटर पर है। दोनों नदियों के जलस्तर में कमी आने पर किनारे बसे हुए लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और हर समय नदी के जलस्तर के बारे में पता करते रहने को कहा जा रहा है। जिससे विषम प रिस्थितियों में तुरंत ठोस कदम उठाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें