फोटो - 25 तहसील परिसर के अंदर एसडीएम कोर्ट के पास लगा वाटर कूलर। संवाद
नरैनी। तहसील में आधार कार्ड बनवाने आई आठ वर्षीय बच्ची वाटर कूलर से उतरे करंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
तहसील क्षेत्र अंतर्गत रनखेरा अंश पिपरा निवासी गोमती अपनी आठ वर्षीय बेटी नेहा को लेकर तहसील परिसर आधार कार्ड बनवाने पहुंची थीं। भीषण गर्मी के चलते बच्ची को प्यास लगी तो वह परिसर में लगे वाटर कूलर से पानी पीने चली गई। इसी दौरान अचानक वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह चीखते हुए गिर पड़ी। बच्ची को तड़पता देख आसपास मौजूद लोग दौड़ पड़े और किसी तरह उसे बचाया।
घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल मिस्त्री को बुलाकर वाटर कूलर की जांच कराई गई। उसमें करंट उतरने जैसी कोई बात सामने नहीं आई।
अंजनी यादव, एसडीएम
फोटो - 25 तहसील परिसर के अंदर एसडीएम कोर्ट के पास लगा वाटर कूलर। संवाद