फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दोषियों को सजा न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सिंचाई विभाग प्रखंड तृतीय की सुनियोजित तरीके से हत्या किए जाने के मामले पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का संघर्ष जारी है। गुरुवार को महासंघ पदाधिकारियों ने धरना दिया और न्याय दिलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि न्याय न मिला तो नहर संचालन बाधित हो सकता है। इसके साथ ही कार्य बहिष्कार और हड़ताल से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। गौरतलब हो कि जूनियर इंजीनियर विकास कुमार का शव मप्र की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत मझगांय नहर कोठी में मिला था। सुनियाेजित तरीके से बालू कारोबारियों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले पर अजयगढ़ थाना प्रभारी बखत सिंह लीपापोती करते हुए मामले को दुर्घटना का रूप देने पर तुले हुए हैं।
कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन सभी के बयानों में भिन्नता होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महासंघ पदाधिकारियों ने यूपी और एमपी के मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजकर हत्या की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। महासंघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अजयगढ़ पुलिस अभियुक्तों के साथ मिली हुई है। पदाधिकारियों ने बताया कि सिंचाई प्रखंड तृतीय का कार्यक्षेत्र मप्र है। चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं दिलाया गया तो नहरों का संचालन बाधित हो सकता है। धरना प्रदर्शन के दौरान जनपद अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, जनपद सचिव विनय कुमार व चंदप्रकाश के अलावा सभी महासंघ पदाधिकारीगण व सदस्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें