फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब मुस्लिमों की तरक्की का रास्ता खोलेगा वक्फ कानून : नंदी

विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। वक्फ कानून मुस्लिम समुदाय के लिए न्याय और पारदर्शिता तय करेगा। इससे मुस्लिम समाज को न्याय, अधिकार और सशक्तीकरण का लाभ मिलेगा। इससे लाखों गरीब मुस्लिमों की तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। विपक्षी दल समाज को भ्रमित करने के उद्देश्य से दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह बात सूबे के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी ने कही।
विज्ञापन

शहर के छावनी चौराहे पर स्थित एक होटल में रविवार को दोपहर भाजपा ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान-2025 के तहत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम किया। इसके बाद प्रेसवार्ता में उन्होंने पहलगाम हमले पर एक सवाल के जवाब में कहा कि देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री देश की जनता को सताने वालों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं।
संगोष्ठी को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणी वर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिकाध्यक्ष मालती बासू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) मो.सलीम अहमद, इंद्रपाल पटेल, बालमुकुंद शुक्ला, संतोष गुप्ता, लवलेश सिंह, जगराम सिंह, लियाकत अली, हाजी सुल्तान, डॉ.फैज न्यासी, परवेज अहमद, मनोज पुरवार आदि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें