फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्टीयरिंग फेल होने से आलू लदा ट्रक मकान में घुसा, चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मकान और दुकान में घुसा ट्रक व पड़ा मलबा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
खत्री पहाड़ (बांदा)। कानपुर से आलू लादकर मध्य प्रदेश के सतना जा रहे ट्रक की शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रक गिरवां बस स्टाप के पास मकान में घुस गया। इससे तीन लोगों के मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

हादसे में फतेहपुर के बड़हा गांव के चालक भूमध्य सिंह (45), हथगाम निवासी क्लीनर भीम (28) और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चालक भूमध्य ने दम तोड़ दिया। चचेरे साले राजेश सिंह ने बताया कि भूमध्य सिंह के घर में पत्नी सीमा और तीन पुत्रियां हैं। वह दो भाइयों में बड़े थे। चार माह पहले घर से ट्रक चलाने के लिए निकले थे।
ट्रक घुसने से गिरवां बस स्टाप के पास बने पप्पू मिस्त्री, मनोज मिश्रा, प्रेमस्वरूप द्विवेदी के मकान और दुकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलने पर गिरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को क्रेन से हटवाया है। घायलों का रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मलबा हटाने पर एक गाय, कुत्ता और बंदर के शव भी दबे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें