फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान आज, महादानी होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित हो रहे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में तमाम स्वयंसेवी और संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। शिविर सुबह 8 बजे शुरू होगा। रक्तदान के महादानियों को उसी समय ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की तरह प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला की इस पहल पर कई अन्य संगठन सहयोग कर रहे हैं। रफीक नर्सिंग होम, चिराग फाउंडेशन की ओर से रक्तदाताओं को स्वल्पाहार और आयरन टानिक दिया जाएगा। सेवर ऑफ लाइफ (जीवन रक्षक दल) से जुड़े युवा भी बढ़ चढ़कर रक्तदान करेंगे।
इसके अलावा राजनीतिक दल, व्यापारी, समाजसेवी, युवा, भारत स्वाभिमान न्यास, आर्य समाज, दूरदर्शन, एनएसएस कार्यकर्ता भी भूमिका निभाएंगे। ब्लड बैंक प्रभारी डा.एसके वाजपेयी ने बताया कि उसी समय पंजीकरण कराकर तत्काल रक्तदान किया जा सकेगा। इसमें सोशल डिस्टेसिंग और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। चिराग फाउंडेशन की डॉ. शबाना रफीक ने महिलाओं से भी रक्तदान की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें