फोटो - 12 तहसील परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे पल्हरी के ग्रामीण। संवाद
बबेरू। प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वे न होने से आहत पल्हरी गांव के ग्रामीणों का अनशन लगातार 11वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अभी तक किसी अधिकारी के मिलने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। कहा कि प्रशासन गरीबों को राहत नहीं देना चाहता।
अनशन के नेतृत्व कर्ता बसंत लाल ने कहा कि गांव के पात्र लोग सर्वे के लिए लंबे समय से अनशन कर रहे हैं लेकिन प्रशासन उनकी सुधि नहीं ले रहा। कहा कि जब तक पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं दिलाया जाएगा, अनशन जारी रहेगा। आगामी होली को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन के रवैये से वह होली नहीं मनाएंगे। कहा कि एक ओर सभी होली के रंगों में सराबोर होंगे, वहीं आवास के पात्र शासन की उदासीनता से इनका विरोध करेंगे।
इस मौके पर बैजनाथ, अवधेश, भरत, रामचंद्र, रामबाबू, जगदीश, शिवप्रसाद, बच्चा, प्रसाद, मंजू, रनिया, ममता, सुमन देवी, शोभा, सुनीता, चुन्नी, ऊषादेवी, रामप्यारी सहित अन्य ग्रामीण अनशन पर बैठे। (संवाद)