फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर संग कोतवाली में प्रताड़ना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। लड़की भगाने के मामले में 13 वर्षीय किशोर को कोतवाली पुलिस तीन दिन से हिरासत में लिए है। उसे शहर कोतवाली में रखकर पूछताछ के नाम पर ज्यादती की जा रही है। किशोर के पिता ने एसपी समेत मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग को दी अर्जी में यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

कहा कि कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। बच्चों से वर्दी पहनकर पूछताछ करने पर रोक के आदेश की भी अनदेखी हो रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि किशोर आरोपी है और पूछताछ की जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले शख्स ने एसपी और आयोग आदि को भेजी अर्जी में कहा कि वह शहर कोतवाली के गायत्री नगर (चमरौड़ी चौराहा) में परिवार के साथ रहता है।
शहर कोतवाली पुलिस किसी लड़की को भगाने के आरोप में उसके 13 वर्षीय पुत्र को पिछले तीन दिन से शहर कोतवाली लॉकअप में बंद किए है। पूछताछ के नाम पर ज्यादती की जा रही है। उस पर अपराध कुबूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय श्याम शुक्ल ने बताया कि किशोर और उसका भाई लड़की भगाने के मामले में नामजद है। किशोर को पूछताछ के लिए शनिवार को कोतवाली लाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-------------------
इलाज के नाम पर मांगे डेढ़ सौ रुपये
अतर्रा। थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के रूपेश की 3 वर्षीय पुत्री काव्या की रविवार को कटिया मशीन से अंगुली कट गई। पिता उसे लेकर प्राइवेट वाहन से सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि वहां तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने इलाज के नाम पर डेढ़ सौ रुपये न देने पर इलाज नहीं किया। शिकायत पर एसीएमओ डॉ. वीके श्रीवास्तव ने कर्मी को डांटते हुए इलाज के निर्देश दिए। काव्या के चाचा नीरज ने बताया कि सुई भी बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगाई गई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें