बांदा। केन नदी पुल से भूरागढ़ दुर्ग व खैराडा मंडी स्थल तक रोड लाइट न होने से राहगीरों को रात के समय दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी कुलदीप शुक्ला ने बताया कि भूरागढ़ से खैराडा मंडी तक आबादी बस गई है।
रात में लोगाें का आना-जाना रहता है लेकिन रोड लाइट न होने से दुश्वारी हो रही है। सबसे ज्यादा अंधेरा केन नदी पुल पर रहता है। कभी भी कोई बड़ी घटना-दुघर्टना हो सकती है। समाजसेवी ने नगर पालिका परिषद से केन नदी पुल पर रोड लाइट लगवाने की मांग की है।