बबेरू। जमरेही नाथ बाबा के दर्शन को जा रही महिला की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। मंगलवार को दोपहर बिसंडा क्षेत्र के निलाथू गांव से ग्रामीण जमरेही नाथ बाबा के दर्शन को ट्रैक्टर पर जा रहे थे। पून गांव के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने में ट्रैक्टर खाई में धंस गया। इससे ट्रैक्टर में बैठी महिला श्यामा (50) गिरकर घायल हो गई।
परिजनों ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मंगलवार की शाम दतौरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार अतर्रा के अनथुवा गांव निवासी महिला शिव प्यारी घायल हो गई। बबेरू के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आई थी। वापस घर जाते समय घटना हुई। (संवाद)
----------------
छिबाव ने जीता फाइनल मुकाबला
बांदा। हस्तम तकुली में विजय सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतिम दिन फाइनल मुकाबला हुआ। छिबाव टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में खुरहंड टीम महज 62 रन ही बना सकी। छिबाव टीम को विजयी घोषित कर स्वर्गीय विजय सिंह मेमोरियल क्रिकेट कप देकर सम्मानित किया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरीओम शर्मा ने उप विजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। (संवाद)
------------------
प्रतियोगिताएं हुई
अतर्रा। पीजी कालेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। भाषण, रंगोली, पोस्टर, मॉडल एवं निबंध प्रतियोगिाएं र्हुईं। प्राचार्य डा. अभिलाष श्रीवास्तव ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। (संवाद)
---------------
हत्या में पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट के आदेश
बांदा। कमासिन विकासखंड कार्यालय के लिपिक संजय निगम की हत्या के प्रकरण में पत्नी द्वारा दी गई अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए हैं।
मुकेश निगम की पत्नी सीमांजलि ने अधिवक्ता के जरिए अदालत में अर्जी देकर कहा था कि उसके पिता चुनुबाद उर्फ बाबू ब्लॉक कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक थे। सेवाकाल में उनकी मृत्यु हो गई थी। इस पर उनके पुत्र संजय निगम को दोनों बहनों और भाई की सहमति से अनुकंपा आधार पर नौकरी मिल गई थी। कुछ और बातें तय हुईं थीं। पिता के मिले पैसे को लेकर पत्नी रोली सहित अन्य लोगों ने मारा पीटा। आरोप लगाया कि ससुर अशोक, पत्नी रोली, साली रिंकी, शिक्षक अमित वर्मा ने ईंट से कुचलकर संजय वर्मा की हत्या कर दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अदालत में अर्जी की पैरवी अधिवक्ता श्याम सुंदर यादव व भूपत यादव ने की। (संवाद)
----------------
फोटो परिचय-10- अधिवक्ता संघ सभागार में सरस्वती की पूजा करते महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी।
अधिवक्ता संघ सभागार में सरस्वती पूजा
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ सभागार में नव निर्वाचित महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी ने सरस्वती पूजा व अर्चना की। कोषाध्यक्ष सुनील गुप्त, संयुक्त सचिव नंदकिशोर अवस्थी व नवीन कुमार निगम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह कछवाह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। सरस्वती और भोले नाथ की अर्चना की। (संवाद)