बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला स्थित सिंहवाहिनी देवी मंदिर के पास चोरों ने दिवंगत अधिवक्ता के घर से लाखों का माल पार कर दिया।
अधिवक्ता स्वर्गीय शैलेंद्र तिवारी की पत्नी वसंतोत्सव के पूर्व अपने तीनों बच्चों के साथ मायके चंदनगढ़ (छतरपुर) चलीं गईं थीं। सोमवार को पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखे तो फोन पर सूचना दी। गृहस्वामी आशा तत्काल वापस आ गईं। यहां कमरों को सभी बक्से, अटैची और सामान बिखरा पड़ा था।
गृह स्वामिनी के मुताबिक, दो लाख रुपये कैश सहित लैपटॉप, सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। आशंका जताई कि मटौंध क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अक्सर अपने मुकदमों के सिलसिले में उनके पति के पास आया करता था। चोरी में उसका हाथ हो सकता है। कुछ पड़ोसी आवारा युवकों पर भी शक जताया है। पुलिस को सूचना दी गई है। (संवाद)
-----------------
आधी रात फोन करने से रोका तो लगा ली फांसी
छप्पर में रस्सी बांधकर विवाहिता झूल गई फंदे पर
दूसरी घटना में वृद्धा ने पेड़ पर लगाई फांसी
कालिंजर और पैलानी थाना क्षेत्रों की घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/पैलानी। अलग-अलग घटनाओं में महिला और एक वृद्धा ने फांसी लगाकर सोमवार की रात आत्महत्या कर ली।
कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही गांव निवासी बुद्ध विलास की पत्नी सुधा (42)ने सोमवार की रात मकान के छप्पर में रस्सी से फांसी लगा ली। देर रात पति ने शव लटका देखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पति ने बताया कि रात करीब 12 बजे सुधा मोबाइल फोन चला रही थी। उसने मना किया तो नाराज हो गई और कुछ देर बाद चुपचाप फांसी लगा ली। उधर, पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव निवासी जीवन लाल की पत्नीं पूना देवी (65) ने सोमवार की रात घर के बाहर पेड़ में दुपट्टा बांधकर फांसी पर झूल गई।
मंगलवार की सुबह परिवार के लोग बाहर आए तो शव लटका देखा। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतका के पुत्र धर्मेंद्र ने मां को मानसिक रूप से बीमार होना बताया। कहा कि पहले भी कई बार वह जान देने की कोशिश कर चुकी थीं। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक पिछले कई सालों से मानसिक बीमार चल रही थी।
इंसेट---
छात्र और वृद्धा की ट्रेन से कटकर मौत
बांदा/अतर्रा। अलग-अलग घटनाओं में महिला और हाईस्कूल के छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हमीरपुर जिले के गुरदहा गांव निवासी गयाप्रसाद का बेटा विमलेश (22) सोमवार को दोपहर रिश्तेदारी में पैदल खंडेह गांव जा रहा था। अकौना-खंडेह के बीच रेलवे क्रासिंग पटरी पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। वह कक्षा-10 का छात्र था। उधर, अतर्रा क्षेत्र के फौजदार का पुरवा निवासी जगुआ की पत्नी गोलिया (70) सोमवार को दोपहर पुत्री के घर छिबॉव गांव जा रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से कट गई। निवर्तमान ग्राम प्रधान बृजजीवन ने बताया कि मृतक के पति की 10 वर्ष पहले मौत हो गई थी। तीन पुत्र हैं। एक दिल्ली में मजदूरी करता है। दो पुत्र गांव में रहते हैं। जीआरपी ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। (संवाद)
-----------------
ट्रक चालक घायल
अतर्रा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में काम कर रहा मौरंग भरा ट्रक सोमवार की रात बिसंडा गांव के नजदीक पलट गया। ललौली के कोर्राकनक निवासी अरविंद घायल हो गया। राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
-------------------
बाइक चोरी
खप्टिहा कलां। पैलानी कस्बा निवासी अनिल कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर शाम दोस्त शफीक की बाइक लेकर सामान लेकर पैलानी डेरा गया था। वहां मुख्य चौराहे पर शराब ठेका के सामने बाइक खड़ी कर सामान लेने लगा, तभी बाइक चोरी हो गई। (संवाद)