फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ क्षेत्रों में भ्रमण करती पुलिस

विज्ञापन
village,police,river,co,team - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू। पंचायत चुनाव तैयारी को लेकर रविवार को सीओ सियाराम के नेतृत्व में पुलिस ने मरका थाना क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण कर लोगों को निर्भीक होकर पंचायत चुनाव में सहभागिता करने के साथ-साथ सुरक्षा का भी अहसास कराया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने यमुना नदी किनारे स्थित बीहड़ गांवों के ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों की टोह ली। उन्हें निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान को कहा। टीम में मरका थाना प्रभारी रामाश्रय सरोज, बिसंडा थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप समेत कमासिन थाने की फोर्स भी शामिल रही। (संवाद)
------------------
फोटो परिचयी-13-रुकसाना।
वनांगना की रुकसाना सम्मानित
नरैनी। एस फाउंडेशन (लखनऊ) ने दो दिन पूर्व लखनऊ में आयोजित समारोह में पुकारी गांव की वनांगना संस्था सदस्य रुकसाना को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। संस्था डायरेक्टर एजाज ने उन्हें सम्मानपत्र सौंपा। रुकसाना बालिकाओं और महिलाओं के विकास में अहम भूमिका निभा रहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें